नक्सलियों ने उपसरपंच को गला रेतकर मार डाला, गांव में फेंका शव, देर रात अगवा कर ले गए थे

admin
Updated At: 16 Nov 2022 at 09:03 PM
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बार फिर नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी। इस बार नक्सलियों ने उप सरपंच को निशाना बनाया है। नक्सली मंगलवार देर रात उसे घर से अगवा कर ले गए थे। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उसे मार डाला। फिर गांव में शव फेंककर भाग निकले। युवक का भाई भी सरपंच है। वारदात की पुष्टि SP शलभ सिन्हा ने की है। मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र नक्सलियों ने उपसरपंच को गला रेतकर मार डाला, गांव में फेंका शव, देर रात अगवा कर ले गए थेका है।
समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा, राज्य सरकार के खिलाफ नगाड़ा बजाकर किया प्रदर्शन
घर में घुसकर किया था अपहरण
जानकारी के मुताबिक, गांव हुर्रापिंजोडी निवासी मनकेर हुर्रा (35) उप सरपंच था। उसका भाई भी गांव का सरपंच है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात 5-6 नक्सली उसके घर में घुस गए। इसके बाद मनकेर को अगवा कर अपने साथ ले गए और जंगल में धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव गांव में ही फेंक दिया। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
जवानों की टीम मौके पर पहुंची, सर्चिंग जारी
आमाबेड़ा थाने से जवानों की एक टीम गांव पहुंची। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गांव नक्सल प्रभावित है। उप सरपंच की हत्या नक्सलियों ने क्यों की है, इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस मुखबिरी के संदेह में हत्या की आशंका जताई जा रही है। जवानों ने जंगल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया है। जवानों के लौटने का इंजतार किया जा रहा है।
इस साल नक्सलियों ले चुके आठ लोगों की जान
10 नवंबर : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एक युवक को मारकर फेंका था।
27 अगस्त : कोंडागांव में एक ग्रामीण की जान ली।
2 मई : दंतेवाड़ा के कटेकल्याण इलाके के एक कोटवार की हत्या।
28 अप्रैल : दंतेवाड़ा के ही नीलावाया में एक दिव्यांग युवक की हत्या।
17 मार्च : बीजापुर जिले के मद्देड क्षेत्र में पास्टर की हत्या।
10 फरवरी : दंतेवाड़ा के टेटम में युवक की हत्या कर दी थी।
7 जनवरी : बीजापुर के जांगला क्षेत्र में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर अपने ही दो साथियों की हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने भोंगी पोयाम और कोतरापाल को गद्दार बताते हुए मार दिया था।
Sponsored Links
लूडो खेलकर कैश जीतना चाहते हो?Zupee पर लूडो ट्राई करो।
पाओ ₹10 साइन अप बोनस!!
डाउनलोड जूपी
6 जनवरी : बीजापुर में ही नक्सलियों ने अपने एक साथी कमलू पुनेम और उसकी बहन को भी जनअदालत लगाकर मारा था। बाद में बताया था कि भाई-बहन पुलिस की मुखबिरी करते थे।

Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement