*संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बासनताला में नवीन धान खरीदी केन्द्र का किया शुभारंभ*

admin
Updated At: 13 Dec 2022 at 12:21 AM
जशपुर
संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुनकुरी श्री यू.डी. मिंज ने आज विकासखण्ड कुनकुरी के अंतर्गत बासनताला में नवीन धान खरीदी केन्द्र का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, उपार्जन केंद्र के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
https://admin.cgnow.in/tehsildar-his-wife-and-brother-in-law/
संसदीय सचिव श्री मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के किसानों को शासन द्वारा की जा रही धान खरीदी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसानों के सुविधाओं को लेकर प्रदेश सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। किसानों को इस बार भी धान बेचने में किसी तरह की समस्या न हो इसे ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था की गई है। साथ ही शासन द्वारा सभी सोसायटी प्रबंधकों को केंद्रों में किसी तरह की गड़बड़ी व किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान उनके द्वारा केंद्र में धान बेचने आए किसान रवि यादव का धान तौलकर खरीदी प्रारम्भ की गई।
https://admin.cgnow.in/shooting-of-jashpur-bollywood-film-munuren-24-children-of-the-district-selected-for-work-in-the-film-local-peop/
बासनताला में नवीन धान खरीदी केन्द्र खोले जाने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे में प्रसन्नता व्याप्त है। किसानों ने विधायक श्री मिंज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यहां धान खरीदी केन्द्र के खुलने से अब उन्हें धान बेचने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे उनके समय व धन की बचत होगी।
https://admin.cgnow.in/spoken-english-classes-conducted-in-jashpur-district-library-group-discussion-on-17th/


Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement