होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ravindra thwaitJanmdinHeat waveVijay adity singh JudevLiquorHolika Dahan

महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ाया, वनकर्मियों को पीटा, वारंट फाड़ा, छापा मारने पहुंची टीम पर हमला

Featured Image

admin

Updated At: 17 Nov 2022 at 12:57 AM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वन विभाग की टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। युवक ने महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ा लिया और वनकर्मियों से मारपीट की। इस दौरान वारंट भी छीनकर फाड़ दिया और वहां से फरार हो गया। वन विभाग की टीम जंगल से लकड़ी चोरी की शिकायत पर छापा मारने के लिए पहुंची थी। मामला वन परिक्षेत्र बेलगहना का है। इस संबंध में कोटा थाने में रेंजर चंद्राणी वंदे ने FIR दर्ज कराई है। रेंजर ने लिखित शिकायत में बताया है कि मंडल प्रबंधक कोटा परियोजना के शासकीय वनों में पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी। इस पर वनोपज की बरामदगी के लिए ग्राम करवा निवासी राजू पात्रे ग्राम और अन्य के खिलाफ तलाशी वारंट जारी हुआ था। इस पर कार्रवाई के लिए वह डिप्टी रेंजर रविकुमार जगत, अशोक कुमार साहू, मनोज करियाम, सहित अन्य कर्मचारियों के साथ वारंट की तामील के लिए पहुंची थीं। टीम ने राजू पात्रे के मकान की तलाशी ली तो वहां से सागौन की लकड़ी से बना हुआ फर्नीचर और सिलपट आंगन से बरामद हुए। उसे गाड़ी में रखवाने के बाद टीम घर की तलाशी कर रही थी। आरोप है कि तभी विरोध करते हुए राजू ने तलाशी वारंट फाड़ दिया और पास में रखे टंगिया को लेकर महिला रेंजर को दौड़ा लिया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। फिर वन कर्मियों को धमकी देना शुरू कर दिया।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement