कब से शुरू हो रहा है माघ का महीना? जानें इन दिनों में क्या करें, क्या न करें

admin
Updated At: 20 Dec 2023 at 01:47 PM
माघ के महीने को स्नान-दान और तप के लिए बहुत महत्वपूर्ण महीना माना गया है। माघ महीने में सूर्य देव, मां गंगा और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को सारे पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है। साल 2024 में माघ का महीना 21 जनवरी से शुरू होगा और 19 फ़रवरी, 2024 तक रहेगा। हिंदू धर्म में माघ महीने को पवित्र माह माना जाता है। इस महीने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से पाप कर्मों से मुक्ति मिल जाती है।
माघ के महीने में क्या करें
माघ के महीने में आप शनि दोषों से मुक्ति के लिए काले तिल का दान करें।
राहु दोष से मुक्ति के लिए गर्म कपड़े या कंबल का दान करें।
माघ मास में व्यक्ति को ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए।
इस माह में आलस्य करना, अधिक देर तक सोना और स्नान न करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
माघ मास के सभी दिनों में आप तुलसी की पूजा करें और गीता का पाठ करें। आपको ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी।
माघ माह में गंगा स्नान करने से पाप मिट जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
कल्पवास की शुरुआत मां तुलसी और भगवान शालिग्राम के पूजन से होता है।
माघ के महीने में क्या न करें
शास्त्रों में माघ के महीने में कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
माघ मास में मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।
माघ मास में तामसिक भोजन और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसके अलावा माह में असत्य और किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement