होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ravindra thwaitJanmdinHeat waveVijay adity singh JudevLiquorHolika Dahan

नीति आयोग ने क्यों कहा ऐसा ,अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर में फर्स्ट स्लिप पर खड़ा है भारत

Featured Image

admin

Updated At: 05 Dec 2024 at 04:46 PM

अमेरिका , दुनिया की दो सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देशों अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से ट्रेड वॉर चल रहा है। सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग  में कहा है गया कि अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध भारत के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों प्रस्तुत करता है। इसमें खास तौर पर उच्च तकनीक उद्योगों में घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने का आह्वान किया गया है। हालांकि, इसमें कहा गया है कि भारत को चीन प्लस वन रणनीति को अपनाने में अब तक सीमित सफलता मिली है, क्योंकि वियतनाम, थाईलैंड, कंबोडिया और मलेशिया जैसे देश इस बदलाव के बड़े लाभार्थी बनकर उभरे हैं। अमेरिका ने चीन के विकास और तकनीकी प्रगति के लिए खर्च को सीमित करने के लिए चीनी वस्तुओं पर सख्त एक्सपोर्ट कंट्रोल और टैरिफ लगाए हैं। इससे ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। कहा गया है कि अमेरिका के इस कदम ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों को चाइनीज मैन्यूफैक्चरिंग का विकल्प तलाशने के लिए प्रेरित किया है। नीति आयोग की अमेरिका और चीन के बीच तनाव तथा टेक ट्रेड वॉर के बारे में विस्तार से बताया गया है। नीति आयोग के सीईओ बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने थिंक टैंक की ट्रेड वॉच तिमाही  के पहले संस्करण के लॉन्च के दौरान कहा, 'ट्रंप ने अब तक जो भी घोषणा की है, उनके निशाने पर तीन देश हैं। इनमें दो हमारे पड़ोसी हैं और एक दूर का देश है। मुझे लगता है कि यह हमारे पास एक अवसर है। अगर हम पहली स्लिप पर हैं, तो गेंद हमारी दिशा में आ रही है। हम इसे पकड़ेंगे या छोड़ देंगे, मुझे लगता है कि यह हमें देखना है। इसके कारण बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है, लेकिन बहुत बड़े अवसर आने वाले हैं।'

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement