बलरामपुर:
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला भरुहिबांस के प्रभारी प्रधान पाठक को महिला शिक्षिकाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह अनुशासनात्मक कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) समग्र शिक्षा द्वारा आरोपों की बिंदुवार जांच कराई गई थी। जांच के दौरान स्कूल में ही पदस्थ दो महिला शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने सस्पेंशन की कार्रवाई की।


