मुंबई में अभिनेता सोहेल खान ने रियलिटी शो ‘अलायंस’ के खत्म होने के बाद एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में उनके बड़े भाई और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हुए। पार्टी से बाहर निकलते समय सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

वीडियो में सलमान खान अपनी कार के पास पैपराजी से घिरे नजर आ रहे हैं। जैसे ही फोटोग्राफर्स उनका नाम लेकर जोर-जोर से आवाज लगाने लगे, सलमान ने उंगली उठाकर उन्हें शांत रहने का इशारा किया। बताया जा रहा है कि सलमान ने इशारे के जरिए पैपराजी से कहा कि रात काफी हो चुकी है, इसलिए आवाज धीमी रखें और आसपास के माहौल का ध्यान रखें।
ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे सलमान खान
सोहेल खान की पार्टी के लिए सलमान खान ने खास लुक अपनाया था। वह ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक ब्लेजर और मैरून पैटर्न वाली पैंट में नजर आए। इसके साथ उन्होंने सिर पर ब्लैक हैट पहनी हुई थी। उनका यह स्टाइलिश लुक पार्टी में आकर्षण का केंद्र रहा।
सलमान खान का पैपराजी को शांत रहने का इशारा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में उनका अंदाज सख्त होने के बावजूद काफी शांत नजर आया।

