बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर में सलमान खान का दमदार अंदाज और देशभक्ति से भरपूर डायलॉग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खासकर बिहार के लोगों के बीच फिल्म का एक डायलॉग जबरदस्त चर्चा में है। सलमान खान के ‘एक बिहारी सब पर भारी’ बोलते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी है।

‘एक बिहारी सब पर भारी’ डायलॉग ने जीता लोगों का दिल
फिल्म ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर में सलमान खान कहते नजर आते हैं, ‘एक बिहारी सब पर भारी’। यह डायलॉग सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बिहार से जुड़े दर्शक इस डायलॉग को काफी पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, फिल्म में सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के एक फौजी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी सेना का नेतृत्व करते नजर आएंगे। यही वजह है कि फिल्म के ट्रेलर को बिहार और उत्तर प्रदेश के दर्शकों से खास प्रतिक्रिया मिल रही है।
13 घंटे में मिले 1.15 करोड़ से ज्यादा व्यूज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था। ट्रेलर रिलीज होने के महज 13 घंटे के अंदर इसे YouTube पर 1 करोड़ 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था। ट्रेलर फिलहाल YouTube पर नंबर वन ट्रेंडिंग में होने का दावा किया जा रहा है।

ट्रेलर में सलमान खान का एक्शन अवतार और दमदार डायलॉग दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ट्रेलर में फिल्म की कहानी के कई अहम हिस्से दिखा दिए गए हैं।
4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ लंबे समय से चर्चा में है। अब इसका ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से होने की भी चर्चा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्रेलर को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया फिल्म की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफलता में बदलती है।



