रायपुर/बिलासपुर:
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए। इस बार के नतीजों में छत्तीसगढ़ के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि बिलासपुर शहर के नाम रही, जिसने देश भर के ‘स्वच्छ नदी तटीय शहरों’ (River Towns) की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया है।
इस श्रेणी में मध्य प्रदेश के रीवा ने पहला और उत्तर प्रदेश के वाराणसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अरपा नदी के संरक्षण, नदी तटीय इलाकों की सफाई और जल स्रोतों के बेहतर प्रबंधन के लिए बिलासपुर नगर निगम के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश
अरपा किनारे स्वच्छता और जल संरक्षण का मिला फल
स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण में नदी किनारों, समुद्री तटों और जल स्रोतों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया था। बिलासपुर ने नदी तटीय इलाकों में कचरा प्रबंधन, खुले में शौच व पेशाब की रोकथाम और नदी के किनारों को प्रदूषण मुक्त रखने के मानकों पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
Salman Khan की Maatrubhumi के डायलॉग ने मचाया धमाल, 13 घंटे में मिले 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: एक नज़र में मुख्य परिणाम
-
स्वच्छ नदी तटीय शहर: रीवा (प्रथम), बिलासपुर (द्वितीय), वाराणसी (तृतीय)।
-
राष्ट्रीय स्वच्छ शहर (ओवरऑल): नवी मुंबई (प्रथम), सूरत (द्वितीय), विजयवाड़ा (तृतीय)।
-
स्वच्छ समुद्री तटीय शहर: पुरी (प्रथम), अलप्पुझा (द्वितीय), रत्नागिरी (तृतीय)।
-
स्वच्छ हिमालयी शहर: रुद्रपुर (प्रथम), जम्मू (द्वितीय), शोपियां (तृतीय)।
-
मेंटर शहर पहल: अहमदाबाद शीर्ष पर और इंदौर दूसरे स्थान पर रहा।
1 अप्रैल 2019 से पहले के सभी पुराने वाहनों में 30 नवंबर तक HSRP लगवाना अनिवार्य, 1 दिसंबर से कटेगा भारी चालान
जनभागीदारी और नवाचार बना आधार
इस वर्ष सर्वेक्षण की थीम ‘स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ रखी गई थी। बिलासपुर में नागरिकों के फीडबैक, स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयासों ने शहर को शीर्ष तीन में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
वर्ष 2016 में मात्र 73 शहरों से शुरू हुआ स्वच्छ सर्वेक्षण अब 4,751 से अधिक शहरों तक पहुंच चुका है। ऐसे कड़े मुकाबले में बिलासपुर का नदी तटीय शहरों में देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त करना राज्य के स्वच्छता मॉडल और जनभागीदारी की बड़ी सफलता माना जा रहा है।



