मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-1 का शेड्यूल संशोधित कर दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार अब 15 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और फीस जमा कर सकते हैं।
संशोधित शेड्यूल के तहत चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 की शाम 6 बजे तक चलेगी, जबकि चॉइस लॉकिंग विंडो 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके बाद पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा, जो पहले 17 अगस्त को घोषित होना था।
काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक के जरिए अपना नीट यूजी रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे। फीस भुगतान के बाद छात्र अपनी नीट रैंक के अनुसार पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन कर तय समय के भीतर विकल्पों को लॉक कर सकते हैं।























