26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक! UFBU की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी
रायपुर: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) का व्यापक असर अब छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह सिस्टम आगे चलकर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने 22 सितंबर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rainfall Alert) जारी की है।
CG: स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती
50 से 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवा और बारिश के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचें।
किस दिशा में आगे बढ़ रहा है चक्रवाती सिस्टम?
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके साथ चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में अवदाब (Depression) और उसके अगले 24 घंटे में गहरे अवदाब (Deep Depression) में बदलने की संभावना है। 23 सितंबर की सुबह तक इस सिस्टम के उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के पास पहुंचने का अनुमान है, जिससे छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।
नौकरी लगाने के नाम पर 3.55 लाख की ठगी मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
भैरमगढ़ में सबसे अधिक 50 मिमी बारिश, बस्तर संभाग में 24 को भारी असर
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में मानसूनी बारिश दर्ज की गई। भैरमगढ़ में सबसे ज्यादा 50 मिमी (5 सेमी) बारिश रिकॉर्ड हुई, वहीं गंगालूर में 40 मिमी, जबकि बिहारपुर, रतनपुर, दुर्ग, बेलगहना और पेंड्रारोड में 30-30 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 24 सितंबर को बस्तर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में कुल मौसमी वर्षा सामान्य के करीब है, जिसमें महज 6% की कमी दर्ज की गई है।
राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष पर गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’: रायपुर में 25 सितंबर को बनेगा विश्व कीर्तिमान
राजधानी रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ एक-दो दौर की तेज बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा।























