मनोरा:
विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल एवं विकास खंड स्रोत केंद्र समन्वयक आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के अंतर्गत मनोरा विकासखंड में वृहत वृक्षारोपण एवं विभिन्न गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान वन विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पौधारोपण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए विकासखंड के कतिपय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में करियर काउंसलिंग सत्र का भी आयोजन किया गया। डॉक्टर वेद भगत के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस काउंसलिंग में विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा और करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। शासकीय उत्तर माध्यमिक शाला खरसोता में पुलिस विभाग के द्वारा छात्रों को यातायात के नियमों को बता कर विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किये
इसके अतिरिक्त, विकासखंड के माध्यमिक शाला डूमरटोली, रांझाड़ीपा, अंधरझर, करदाना, गिधा, पटिया, आस्ता, ढेंगनी, भीमशिला, खरसोता, आमगांव, कंडोरा, तिगरा तथा प्राथमिक शाला रजला, इराई, बेलटोली, मुटू, भभरी, आमगांव, बुमतेल, जरिया, करंटोली, बहेरना और सिकटाटोली में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सभी विद्यालयों में शाला प्रबंध समिति (SMC) के सदस्यों, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त सहयोग से वृहत वृक्षारोपण एवं शाला स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सेवा एवं शिक्षा संकल्प कार्यक्रम के इस अवसर को और भी खास बनाते हुए कई विद्यालयों में ‘न्यौता भोज’ का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षा समिति के सदस्यों तथा शिक्षकों के सौजन्य से आयोजित इस न्यौता भोज में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभोज का आनंद लिया।
ये भी पढ़ें-
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.























