अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर जिला-जशपुर में आज दिनांक 22 नवंबर 2026 रविवार को बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 77 मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया। इन मरीजों में 3 बच्चे भी है ।

‘गांव वालों की मर्जी के बिना एक इंच जमीन नहीं ले सकती सरकार’: सुप्रीम कोर्ट
शिविर का शुभारम्भ प्रातः 4:30बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन-आरती उपरान्त प्रारम्भ किया गया। चूंकि मिर्गी की यह फकीरी दवा पान के पत्ते पर सूर्योदय के पूर्व ही देने का विधान है इसलिये अधिकांश मरीजों को उनके सहयोगियों के साथ एक दिन पूर्व ही आश्रम में बुला लिया गया था। प्रातः पूजन उपरान्त उन्हें फकीरी दवा दी गयी और साथ में मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा भी वितरित की गयी।
दवा वितरित करने हेतु विशेष रुप से वैद्य रंजीत सिंह जी एवं उनके सहयोगी रोहित सिंह को आमंत्रित किया गया था। शिविर में रांची,गुमला,टाटा,गढ़वा,पलामू,चतरा देवघर ,चाईबासा (झारखण्ड) ,राजनांदगांव ,शक्ति , जांजगीर चांपा ,अंबिकापुर,कोरिया, वांड्रफनगर ,शंकरगढ़ कुसमी ,रायगढ़, बलरामपुर सूरजपुर ,मनोरा , कुनकुरी ,बगीचा,दुलदुला ,जशपुर कांसाबेल (छत्तीसगढ़),वीरमित्रपुर,(उड़ीसा )आदि क्षेत्रों से मरीज उपस्थित थे। दवा वितरण पश्चात् वैद्य रंजीत सिंह जी द्वारा औषधि सेवनकाल में किये जाने वाले परहेज एवं सावधानियों को विस्तार से बताया गया।
बैंक खाते में आया ₹113 करोड़ का ठगी का पैसा, 13 लाख का कमीशन बांटा; सूरजपुर में साइबर गिरोह का पर्दाफाश
अगला शिविर पुनः तीन माह के बाद 28 फरवरी2027 को इसी अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया आश्रम में आयोजित किया जायेगा। साथ ही मरीजो को यह भी निर्देशित भी किया गया कि अगले शिविर में दवा लेने हेतु 27 फ़रवरी 2027 को ही सायकाल में आश्रम परिसर में उपस्थित हो जाये। शिविर को सफल बनाने में पी०के० श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर सिंह संतोष मिश्र ,प्रशांत सिंह ,सत्येन्द्र सिंह (मामा), सुशील चौधरी,अखिलेश यादव, शिवम अक्षय सिंह ,वेद तिवारी का विशेष योगदान रहा
‘क्रिटिकल मिनरल्स’ से देश में चमकेगा छत्तीसगढ़ ! टिन और लिथियम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
उल्लेखनीय है कि बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में विगत कई वर्षों से किये जा रहे ऐसे मिर्गी चिकित्सा शिविरों में अनेकानेक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।
अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी और मुख्यालय छोड़ने पर रोक



