Bilaspur-Jharsuguda Railway Block: चौथी लाइन का काम, 6 से 18 दिसंबर तक 10 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 32 वें राज्य स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में जशपुर जिले की छात्रा का राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है ।
जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लॉक से पीएम श्री सेजेस उ माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव की छात्रा कुमारी इशिका पाल का मॉडल एवं परियोजना (ग्रीन गोल्ड ) बांस के पौधे से नवाचार में सिलिका बूस्ट , नमी शोषक ,जैव कीटनाशक ,हर्बल एयर प्यूरीफायर का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है। 20 नवंबर एवं 21 नवंबर 2026 को रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुआ जिसमें उक्त छात्रा को प्रमाण पत्र एवं नगद राशि का इनाम प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि पर छात्रा और गाइड शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा ,जिला बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक श्री विनय सिन्हा रिसोर्स पर्सन श्री महेश गुप्ता एवं संतोष अम्बष्ट जी ने बधाई प्रेषित की हैं , और राष्ट्रीय स्तर हेतु लिए शुभकामनाएं दी हैं ।



