रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने रायपुर संभाग में आम नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत 23 अगस्त (रविवार) को संभाग के सभी विभागीय डाकघरों—प्रधान डाकघर, मुख्य डाकघर और उप-डाकघरों के काउंटर आम जनता के लिए खुले रहेंगे, ताकि बहनों को समय पर राखियों की बुकिंग, स्पीड पोस्ट और पार्सल प्रेषण में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही, प्रशासनिक सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से रायपुर प्रधान डाकघर में कार्यालयीन समय के दौरान नए आधार पंजीयन और आधार कार्ड अद्यतनीकरण (अपडेशन) का कार्य भी नियमित रूप से जारी रहेगा। डाक विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे रविवार को अपने नजदीकी विभागीय डाकघर पहुंचकर राखी प्रेषण और आधार से जुड़ी इन विशेष सुविधाओं का लाभ उठाएं।
ये भी पढ़ें-
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.























