World Bankकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में 49.60 करोड़ लोग गरीबी से बाहर
सूरजपुर।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस ने करोड़ों रुपये के साइबर ठगी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि एक बैंक खाते के माध्यम से 21 राज्यों के 150 बैंक खाताधारकों से जुड़ी साइबर ठगी की 113 करोड़ 32 लाख 9 हजार 604 रुपये की रकम का लेनदेन हुआ था। इस मामले में पुलिस ने अमन पासवान और जिशान रजा को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के जेसीसीटीएमएस पोर्टल से प्राप्त संदिग्ध बैंक खातों की सूची के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच में भारतीय स्टेट बैंक की सूरजपुर शाखा में संचालित एक खाते की भूमिका संदिग्ध पाई गई। यह खाता डीएन चक्रधारी एजुकेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन नामक संस्था के नाम पर खोला गया था।
जांच में पता चला कि इस खाते के संबंध में देश के 21 राज्यों के 150 खाताधारकों ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों के आधार पर कुल 113,32,09,604 रुपये की ठगी की रकम का लेनदेन उक्त बैंक खाते के माध्यम से होना सामने आया। इसके बाद थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 107/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।
13 करोड़ के लेनदेन पर मिला 13 लाख का कमीशन
पुलिस की विवेचना में सामने आया कि 23 से 29 अप्रैल 2025 के बीच देवनारायण चक्रधारी के एसबीआई खाते में लगभग 13 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की रकम का लेनदेन हुआ था। इस रकम में से कमीशन के तौर पर कुल 13 लाख रुपये प्राप्त किए गए थे। पुलिस जांच के अनुसार, कमीशन की रकम में से देवनारायण चक्रधारी को 8 लाख रुपये, अमन पासवान को 2 लाख रुपये और जिशान खान को 2.5 लाख रुपये मिले थे। इस रकम को आरोपियों ने खर्च करना बताया है। कमीशन की रकम में शेष राशि के संबंध में उपलब्ध विवरण में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
एक साल बाद फिर पुराने स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के भाव, कीमतों में नरमी से बढ़ेगा सराफा कारोबार
पहले एक आरोपी गिरफ्तार, अब दो और सलाखों के पीछे
मामले में पुलिस पूर्व में देवनारायण चक्रधारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत कर चुकी है। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और सीएसपी विशाल गर्ग के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
Bilaspur-Jharsuguda Railway Block: चौथी लाइन का काम, 6 से 18 दिसंबर तक 10 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर अमन पासवान (32 वर्ष), निवासी पंखानजूर, जिला कांकेर तथा जिशान रजा (30 वर्ष), निवासी नावापारा, सूरजपुर को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब मामले से जुड़े एक अन्य फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पूरे नेटवर्क और साइबर ठगी के लेनदेन को लेकर विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव, एसआई सकलूराम भगत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
CG NOW | हर खबर भरोसे के साथ



