Author: CG NOW DESK
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में देर शाम एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार माता-पिता और उनके बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना में पूरा परिवार एक ही झटके में खत्म हो गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार सरडीह से बाइक पर सवार होकर अपने गृह ग्राम सामरबार लौट रहा था। जैसे ही वे बगीचा थाना…
*जशपुरनगर 12 अक्टूबर2026/ जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर के निर्देश पर यह शिविर *दिनांक 14 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को प्रातः 10:30 बजे, मंत्रणा सभाकक्ष, कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर* में आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय के अधिकारियों / कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों के साथ शिविर में उपस्थित होकर उनका निराकरण कराना सुनिश्चित करें। यह शिविर सेवानिवृत होने…
कुनकुरी। तमिलनाडु के कोयंबटूर में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित 5वीं राष्ट्रीय स्पोर्ट्स एवं गेम्स प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 1,872 खिलाड़ियों के साथ पड़ोसी देश श्रीलंका के चयनित 125 खिलाड़ियों ने भी एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित 71 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदक हासिल किए। इसी क्रम में जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डीपाटोली के शिक्षक महेश तिर्की…
**जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शादी का रिश्ता तय कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं और एक पुरुष सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य मोबाइल पर शादी के विज्ञापन प्रसारित कर लोगों को रिश्ता तय कराने का झांसा देते थे। इसी तरीके से नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय रेशमलाल साहू से कुल 5 लाख 65 हजार 355 रुपये की ठगी की गई। नर्स बताकर शादी का रिश्ता तय कराने का दिया झांसा पुलिस के…
बगीचा, जशपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड बगीचा के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में कल स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छतापूर्ण वातावरण के अनुकूल बनाना तथा विद्यार्थियों और समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। अनविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बगीचा सुदर्शन पटेल द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में विद्यालयों में अवकाश के पश्चात शिक्षकों एवं संबंधित कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया। इस दौरान विद्यालय परिसर, प्रार्थना स्थल, कक्षाओं, रसोईघर, भंडार कक्ष, बरामदों तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई…
रायपुर, 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में रविवार को शासन-प्रशासन, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक परिवहन, कृषि, राजनीति, अपराध और शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती और विभाग के नाम परिवर्तन सहित अहम फैसले लिए गए। दूसरी ओर, प्रदेश के चार शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की परियोजना आगे बढ़ी। वन्यजीव संरक्षण, राजस्व विभाग की कार्रवाई, किसानों के हित, साइबर अपराध और शिक्षक भर्ती को लेकर भी महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए। आइए, एक नजर डालते हैं 11 अक्टूबर प्रमुख खबरों और उनके…
बेमेतरा, 11 अक्टूबर 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके राज्य के नए युवाओं के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को बेहद सरल और सुविधाजनक बना दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने छत्तीसगढ़ के युवाओं से अपील की है कि वे अब बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म-6 भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज: ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता…
छत्तीसगढ़ केबिनेट की अहम बैठक: प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यकाल पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित, कई बड़े फैसले लिए गए छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर स्थित श्रीहरि कीर्तन भवन में आगामी 16 से 19 अक्टूबर तक भव्य ‘अक्स गरबा महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस चार दिवसीय गरबा उत्सव में इस बार देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी सुरीली आवाज़ से भक्ति संगीत की महफिल सजाएंगे। समिति के संयोजक तरुण शर्मा और सुनील सिन्हा ने बताया कि टीवी के लोकप्रिय संगीत कार्यक्रम ‘सुर संग्राम’ की विजेता अर्चना गोस्वामी, गायक शुभम भास्कर और मुंबई (महाराष्ट्र) से आईं तत्शा…
PF Withdrawal पर बड़ा अपडेट: पुराने फॉर्म हुए अमान्य, अब ऐसे मिलेगी TDS छूट रायपुर: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राज्य सरकार ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में निरंतर 25 वर्ष पूर्ण होने पर एक ऐतिहासिक अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। इसे राष्ट्र प्रथम, जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सिद्धांतों पर आधारित एक असाधारण कर्मयात्रा का पड़ाव बताया गया। हाथियों का आतंक: कोरबा में 53 हाथियों के झुंड ने तोड़ी हॉस्टल की दीवार, जशपुर के कुनकुरी में चर्च और अस्पताल…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरबा और जशपुर जिलों से सामने आई ताजा घटनाओं ने ग्रामीणों और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जहां एक ओर कोरबा में 53 हाथियों के विशाल दल ने स्कूल हॉस्टल की बाउंड्रीवॉल तोड़कर भारी तबाही मचाई, वहीं जशपुर के कुनकुरी में झुंड से बिछड़े एक नर दंतैल ने सीधे रिहायशी इलाके में घुसकर अस्पताल और चर्च परिसर की दीवारें ढहा दीं। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के तेलियामार गांव में गुरुवार देर रात 53 हाथियों का…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
