Author: CG NOW DESK
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आयुष चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नवा रायपुर के सेक्टर-40 (उपरवारा) स्थित प्रदेश के पहले शासकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) से 63 सीटों पर बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) पाठ्यक्रम संचालित करने की सशर्त अनुमति मिल गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यहां कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस कॉलेज के प्रारंभ होने से प्रदेश के विद्यार्थियों को होम्योपैथी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों के संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के चिकित्सा आकलन एवं रेटिंग बोर्ड (MARB) ने अधोसंरचना, फैकल्टी और…
डोंगरगढ़ (राजनांदगांव): राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौथना में 9 अक्टूबर को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घर के भीतर मां और बेटे की धारदार हथियार से नृशंस हत्या तथा बेटी को जानलेवा रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हेमंत कुमार सोनकर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में हत्या की मुख्य वजह पारिवारिक विवाद और परिवार में लगातार बीमारी के चलते जादू-टोने का शक होना सामने आई है। घर लौटा पति तो बिछी थीं लाशें, बेटी मिली थी लहूलुहान यह खौफनाक वारदात…
जशपुर जिले में पुलिसिंग को चाक-चौबंद करने और नए अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने जिले को आवंटित 13 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर्स) को विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही प्रशासनिक कसावट लाते हुए जिले के विभिन्न थाना-चौकियों में पदस्थ निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के 13 पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। पदस्थापना आदेश जारी करने से पहले एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह…
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारणी (Date Sheet) जारी कर दी है। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से प्रारंभ होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। इस बार परीक्षाएं कुल 15 कार्य दिवसों में संपन्न कराई जाएंगी। माना जा रहा है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बोर्ड ने परीक्षाओं का आयोजन पहले कराने का निर्णय लिया है। दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा बोर्ड परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी: पहली पाली (सुबह): प्रातः 8:30…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले नागरिकों को बेहतर और स्वच्छ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कड़ा रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर स्थित शौचालय खंडों, टोल बूथों, साइन बोर्ड्स और आसपास के क्षेत्रों के रख-रखाव के लिए एक अधिक सख्त निगरानी और प्रवर्तन व्यवस्था लागू की है। इस नागरिक-केंद्रित पहल का मुख्य उद्देश्य यूजर फी (टोल) संग्रहण एजेंसियों की जवाबदेही तय करना और सार्वजनिक उपयोग की अवसंरचनाओं में निर्धारित सेवा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराना है। साप्ताहिक निरीक्षण और ‘डेटा लेक पोर्टल’ पर अपलोड होंगी तस्वीरें नई व्यवस्था…
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संक्रामक रोगों की पहचान, रोकथाम और वैक्सीन अनुसंधान को मिलेगी गति कृषि, पशुपालन और मानव स्वास्थ्य से जुड़े अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण उपलब्धि रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई दिशा देने के साथ ही वैज्ञानिक नवाचार और संक्रामक रोगों की रोकथाम के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस प्रयोगशाला के…
ड्रा के जरिए फ्रेंचाइजीस को टीमों का आबंटन भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा ओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह करेंगे टीमों की अगुवाई रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 भारत के सबसे प्रतिष्ठित और सफल फील्ड हॉकी खिलाड़ियों में से एक सरदार सिंह को छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन का लीग एंबेसडर घोषित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित भारत की पहली हॉकी लीग, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्घाटन सीजन 21 अक्टूबर से…
रायपुर: भारत सरकार के वित्त मंत्रालय अंतर्गत वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समावेशन की प्रमुख योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक विशेष संतृप्ति अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन होगा, जिससे बैंकिंग सेवाओं से वंचित नागरिकों को सीधे बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जा सके। अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्र में कम से कम एक शिविर का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा ताकि कोई भी…
मूल अभिलेखों का मिलान किए बिना शासकीय मद की भूमि को निजी मद में दर्ज करने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई अम्बिकापुर कलेक्टर सरगुजा ने राजस्व प्रकरण में त्रुटिपूर्ण जांच प्रतिवेदन तैयार कर शासकीय भूमि को निजी मद में दर्ज करने एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर हल्का पटवारी श्री सुरेश कुमार डाहिरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री डाहिरे पूर्व में ग्राम लालमाटी, तहसील लुण्ड्रा-धौरपुर में हल्का पटवारी के पद पर पदस्थ थे तथा वर्तमान में तहसील लखनपुर में पदस्थ हैं। नायब तहसीलदार, उप तहसील रघुनाथपुर के जांच प्रतिवेदन के अनुसार अनुविभागीय…
सारंगढ़–बिलाईगढ़, किसानों को रासायनिक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा रबी सीजन 2026-27 से टोकन आधारित नई व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर नजदीकी विक्रय केंद्र से निर्धारित मूल्य पर रासायनिक खाद खरीद सकेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने राज्य शासन की इस नई व्यवस्था को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने तथा उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
