शासकीय हाईस्कूलों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को आहरण संवितरण अधिकार देने की तैयारी तेज
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज (7 अक्टूबर) को पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। यह आयोजन प्रधानमंत्री के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के यशस्वी कार्यकाल का उत्सव मनाने और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए किया जा रहा है।
देश के सभी जिला मुख्यालयों और जनपदों में आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति सभाओं’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। देश भर के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को ‘विकसित भारत’ का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर विशेष रूप से ‘सेवा ज्योति’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के राष्ट्र सेवा के सफर को सम्मानित किया जाएगा।इस राष्ट्रव्यापी अभियान में केंद्रीय मंत्री, सांसद, राज्यों के विधायक, पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी तथा करोड़ों कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
बच्चों की थाली पर नजर: स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड, लाल-पीला-हरा रंग बताएगा क्या खाएं
इस राष्ट्रव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के बेदाग और समर्पित कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना और देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
त्योहारों से पहले सस्ता होगा खाने का तेल? IVPA ने कंपनियों से की कीमत घटाने की अपील, सरकार रखेगी नजर























