छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वाले आम नागरिकों को अब अधिक किराया चुकाना होगा, क्योंकि राज्य सरकार ने यात्री बसों के किराये की नई दरें निर्धारित कर दी हैं और इसकी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। नई दरों के तहत साधारण, डीलक्स और वातानुकूलित (AC) सुपर लग्जरी बसों के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है, जिसका सीधा असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।
कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षाओं को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए कड़े निर्देश
श्रेणी-वार नई किराया दरें:
- साधारण बस सेवा: शुरुआती 5 किलोमीटर की यात्रा के लिए प्रति यात्री 10 रुपये तय किए गए हैं, और इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 1.75 रुपये प्रति यात्री की दर से किराया लिया जाएगा।
- डीलक्स बस सेवा: पहले 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये है, जिसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 2.20 रुपये प्रति यात्री की दर से भुगतान करना होगा।
- वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसें: शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये निर्धारित किया गया है, और इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 3.30 रुपये प्रति यात्री की दर लगेगी। वहीं, वातानुकूलित अर्द्ध शयनयान में सीटों के लिए 3 रुपये प्रति यात्री तथा शयनयान (स्लीपर) के लिए 3.30 रुपये प्रति यात्री की दर से भुगतान करना होगा।
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: किराया 40% तक बढ़ा, आम आदमी की जेब पर पड़ा असर
राहत और छूट के प्रावधान:
यात्रियों को कुछ श्रेणियों में राहत भी दी गई है। निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले दिव्यांग यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, निःशुल्क यात्रा के लिए पात्र श्रेणियों में शामिल यात्रियों को 100 प्रतिशत किराया छूट देने का प्रावधान किया गया है।



