रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल, हायर సెकण्डरी (12वीं) और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपधि मुख्य परीक्षाओं की समय-सारणी घोषित कर दी गई है। मंडल के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये परीक्षाएं मार्च और अप्रैल 2027 में संपन्न होंगी।

अब जनता के फीडबैक से तय होगी शौचालयों की ग्रेडिंग, कल से शुरू होगा ‘पब्लिक ऑडिट’
सभी परीक्षाओं का समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा से संबंधित मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:
- हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 12वीं): 12 मार्च 2027 से 08 अप्रैल 2027 तक। (परीक्षा की शुरुआत 12 मार्च को हिंदी विषय से होगी)।
- हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 10वीं): 13 मार्च 2027 से 05 अप्रैल 2027 तक। (परीक्षा की शुरुआत 13 मार्च को तृतीय भाषा से होगी)।
- शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपधि परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष): 12 मार्च 2027 से 20 मार्च 2027 तक।
- परीक्षार्थी परीक्षा समय-सारणी को भली-भांति नोट कर लें।
- परीक्षा कक्ष में उत्तर लेखन का कार्य प्रातः 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा, जबकि प्रश्न पत्र वितरण और उत्तर पुस्तिका वितरण का कार्य परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समयानुसार किया जाएगा।
- विस्तृत समय-सारणी और अन्य जानकारियों के लिए विद्यार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Oplus_16908288 
Oplus_16908288 
Oplus_16908288 
Oplus_16908288



