वउठनी एकादशी और तुलसी विवाह: चार माह की योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्ति के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य
रायपुर
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आदिवासी बहुल अंचल के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित सरडेगा-पत्थलगांव-अंबिकापुर नई बड़ी रेल लाइन (217.56 कि.मी.) परियोजना को लेकर अब एक बहुत बड़ा और ठोस शासकीय अपडेट सामने आ गया है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) द्वारा इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक राजपत्र (Gazette Notification) जारी कर दिया गया है, जिससे इस बहुप्रतीक्षित रेल लाइन के निर्माण की दिशा में एक कानूनी और निर्णायक कदम उठाया जा चुका है।

कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
राजपत्र (गजट) नोटिफिकेशन की मुख्य बातें
भारत के राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार: यह अधिसूचना रेल मंत्रालय (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर) द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी की गई है। रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 2 के खंड 37क द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य में सार्वजनिक उद्देश्य से राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने हेतु इसे ‘विशेष रेल परियोजना’ (Special Railway Project) के रूप में अधिसूचित किया है।
सारणी के अनुसार “सरडेगा – पत्थलगांव – अंबिकापुर नई बड़ी लाइन (217.56 कि.मी.)” इस पूरी परियोजना का आधिकारिक नाम है, जिस पर अब निर्माण और प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी।
गजट नोटिफिकेशन जारी होने का अर्थ है कि इस प्रोजेक्ट को अब आधिकारिक शासकीय और कानूनी स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे भूमि अधिग्रहण, सर्वे और बजट आवंटन जैसी प्रक्रियाओं में तेजी आएगी।
217.56 किलोमीटर लंबी यह ब्रॉड गेज लाइन सरडेगा के कोयलांचल व औद्योगिक बेल्ट से लेकर पत्थलगांव की कृषि उपज मंडियों और अंबिकापुर तक निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे इस क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को सीधे तौर पर सुगम और सस्ता परिवहन साधन मिलेगा।
रेल सुविधा के अभाव में पिछड़े रहे इस भू-भाग में नई रेल लाइन के आने से न सिर्फ आवागमन सुलभ होगा, बल्कि औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
जनता में जगी उम्मीदें
रेल मंत्रालय द्वारा इस विशेष रेल परियोजना का गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से ही पत्थलगांव, अंबिकापुर, जशपुर और आसपास के पूरे क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि अब कागजी औपचारिकताओं से आगे बढ़कर धरातल पर निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा और वर्षों पुराना रेल सपना जल्द ही साकार होगा।



