रायपुर, 29 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। सीएम विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेंगे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित विभाग के आला अधिकारी भी मंत्रालय में मौजूद रहेंगे। शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम आज ही आधिकारिक पोर्टल पर परिणामों का विमोचन करेंगे। घोषणा होते ही प्रदेश भर के लाखों परीक्षार्थी अपना परीक्षा फल ऑनलाइन देख सकेंगे।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सीएम द्वारा परिणाम जारी किए जाने के तत्काल बाद विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। तकनीकी टीम को पूरी तरह मुस्तैद रखा गया है ताकि एक साथ अधिक ट्रैफिक होने पर भी रिजल्ट देखने में छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
IPL 2026 Raipur: 10 और 13 मई को क्रिकेट रोमांच ,1 मई से बुक कर सकेंगे टिकट!

