बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की आधिकारिक सूची (हॉलिडे कैलेंडर) जारी कर दी है। इस कैलेंडर में पूरे साल की छुट्टियों के साथ-साथ गर्मी और सर्दी की छुट्टियों की तारीखों का भी ऐलान किया गया है।
क्या चुनावी ड्यूटी की भेंट चढ़ेगी बच्चों की पढ़ाई? 1 दिसंबर से छमाही परीक्षा, उधर शिक्षकों के कंधों पर BLO का भारी बोझ
गर्मी और सर्दी की छुट्टियां
- गर्मी की छुट्टी (Summer Vacation): 18 मई से 11 जून 2027 तक रहेगी। इस अवधि में कोर्ट में नियमित सुनवाई बंद रहेगी, लेकिन रजिस्ट्री ऑफिस खुला रहेगा।
- सर्दी की छुट्टी (Winter Vacation): 23 से 31 दिसंबर 2027 तक रहेगी। सर्दी की छुट्टियों के दौरान रजिस्ट्री ऑफिस 20 से 24 दिसंबर तक खुला रहेगा, जबकि 27 से 31 दिसंबर तक बंद रहेगा।
छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SSR) शुरू: 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम
प्रमुख त्योहारों और अवकाशों की सूची
साल 2027 में विभिन्न त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों पर हाईकोर्ट में अवकाश रहेगा:
- 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
- 6 मार्च: महाशिवरात्रि
- 10 मार्च: ईद-उल-फितर (चांद दिखने के आधार पर तिथि में बदलाव संभव)
- 26 मार्च: गुड फ्राइडे
- 14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती
- 15-16 अप्रैल: रामनवमी
- 17 मई: ईद-उल-जुहा (बकरीद)
- 16 जून: मुहर्रम
- 9 अगस्त: विश्व आदिवासी दिवस
- 17 अगस्त: रक्षाबंधन
- 25 अगस्त: कृष्ण जन्माष्टमी
- 3 सितंबर: हरतालिका तीज
- 4 सितंबर: गणेश चतुर्थी
- 2 अक्टूबर: गांधी जयंती
- 25 दिसंबर: क्रिसमस
पत्थलगांव विधानसभा चुनाव में 255 वोटों की हार का मामला: हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से 4 दिसंबर को मांगे मूल दस्तावेज
शनिवार और रविवार का शेड्यूल
- दूसरा और तीसरा शनिवार: इस दिन हाईकोर्ट और रजिस्ट्री ऑफिस दोनों पूरी तरह बंद रहेंगे।
- अन्य शनिवार: इन शनिवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं होगी, लेकिन रजिस्ट्री ऑफिस खुला रहेगा।
- विशेष कार्य दिवस: 6 नवंबर और 4 दिसंबर 2027 को शनिवार होने के बावजूद यह वर्किंग डे रहेगा और कोर्ट खुला रहेगा।
- रविवार: साल के सभी रविवार को हाईकोर्ट और रजिस्ट्री ऑफिस में अवकाश रहेगा (यह नियम गर्मी व सर्दी की छुट्टियों के दौरान आने वाले रविवार पर भी लागू होगा)।
चांद के आधार पर मनाए जाने वाले त्योहारों (जैसे मिलाद-उन-नबी, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा और मुहर्रम) की तारीखों में यदि राज्य सरकार द्वारा कोई बदलाव किया जाता है, तो चीफ जस्टिस की मंजूरी के बाद नई तिथियां लागू होंगी।


