रायपुर, 19 नवंबर 2026। देवउठनी एकादशी के पावन पर्व के अवसर पर कल यानी शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन रायपुर शहर, नवा रायपुर सहित जिले के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के शासकीय कार्यालय और संस्थाएं बंद रहेंगी।
शासन और जिला प्रशासन ने जारी किए अलग-अलग आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए स्थानीय अवकाश का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर शहर और नवा रायपुर क्षेत्र को छोड़कर जिले के शेष सभी हिस्सों के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। दोनों आदेशों के जारी होने के बाद कल पूरे जिले के सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा।
बैंक और कोषालयों में सामान्य दिनों की तरह होगा काम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि देवउठनी एकादशी पर घोषित यह स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषालयों (ट्रेजरी) और उप कोषालयों पर लागू नहीं होगा। इन वित्तीय संस्थानों में पूर्व निर्धारित समय-सारणी और व्यवस्था के अनुसार कामकाज सुचारू रूप से जारी रहेगा।



