नया रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 (16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डी.एड./बी.एड./एम.एड. महाविद्यालयों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। आदेश के अनुसार सत्र के दौरान कुल 15 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।


रेलवे में 5,664 नए पदों को वित्त मंत्रालय की हरी झंडी: JE, SSE और स्टेशन मास्टर के पदों पर होगी बंपर बहाली; देखें पदवार पूरा विवरण
प्रमुख अवकाशों की तिथियां:
- दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक (कुल 05 दिन)
- दीपावली अवकाश: 06 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक (कुल 05 दिन)
- शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक (कुल 05 दिन)
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसकी प्रतियां सभी संबंधित विभागों, संभागायुक्तों, और कलेक्टर्स को सूचनार्थ भेजी गई हैं।
मांदर की थाप पर गूंजेगा लोकगीत: प्रकृति, हरियाली और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक ‘करम पर्व’























