भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बिजनेस स्ट्रैटेजी, लीडरशिप एवं स्टार्टअप की सफलता पर विचार रखा । इस अवसर पर उन्होंने स्टार्टअप की असफलताओं के कारणों, बाजार की मांग, ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों तथा सफल व्यवसाय के निर्माण के व्यावहारिक पहलुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि किसी भी स्टार्टअप की सफलता केवल नए उत्पाद के निर्माण में नहीं, बल्कि बाजार की आवश्यकता को समझने, उपभोक्ताओं के व्यवहार का विश्लेषण करने और मौजूदा उत्पादों से बेहतर एवं अलग समाधान प्रस्तुत करने में निहित है।

अपने व्याख्यान में उन्होंने प्रोडक्ट इनोवेशन, मौजूदा तकनीक में सुधार, डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी, कस्टमर बिहेवियर, मार्केट डिमांड और प्रभावी सेल्स स्ट्रैटेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सही उत्पाद, उचित मूल्य, ग्राहकों का विश्वास और मजबूत मार्केटिंग किसी भी स्टार्टअप को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
डॉ. मिश्रा ने विभिन्न सफल स्टार्टअप की प्रेरणादायक कहानियों और असफलताओं से मिली सीख के माध्यम से यह संदेश दिया कि असफलता अंत नहीं, बल्कि नवाचार और सफलता की दिशा में सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
यह आयोजन युवाओं, उद्यमियों और भविष्य के बिजनेस लीडर्स के लिए प्रेरणादायक होगा।


