एकता नगर (गुजरात)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित भव्य राष्ट्रीय एकता पर्व में जशपुर जिले के युवाओं ने सहभागिता निभाकर जिले का गौरव बढ़ाया। इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के गरिमामयी आगमन से हुआ।

जशपुर पुलिस अधीक्षक की ओर से जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दीपक मिश्रा, अमित सोनी, दीपक गुप्ता, विशाल नायक, रोहित नायक, राजू सिंह (लोदाम) एवं सेविकास गुप्ता (बगीचा) गुजरात के एकता नगर पहुँचे और राष्ट्रीय एकता दिवस के इस गौरवशाली आयोजन में शामिल हुए।
इस दौरान सभी युवा विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुँचे, जहाँ उन्होंने भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की विराट प्रतिमा के दर्शन कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही युवाओं ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण वैली ऑफ फ्लावर का भ्रमण किया तथा गुजरात की धरती पर आयोजित भव्य एकता पर्व का हिस्सा बने।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी ऐतिहासिक एवं यादगार बना दिया। सरदार पटेल जी के राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को करीब से महसूस करना सभी युवाओं के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय रहा।
जशपुर जिले के इन युवाओं की सहभागिता न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह युवाओं में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना को भी प्रदर्शित करती है।
राष्ट्रीय एकता के इस ऐतिहासिक मंच पर जशपुर की उपस्थिति ने जिले का मान बढ़ाया।


