स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए बड़े पैमाने पर शिक्षकों के तबादले और पदस्थापना आदेश
अम्बिकापुर, सरगुजा: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम “अर्नेब” के प्रभाव से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की संभावना के कारण जिले में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी ने दिनांक 31.10.2026 (शनिवार) को जिला सरगुजा के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 01 दिन का अवकाश घोषित किया है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर, सरगुजा द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर सभी संबंधित संस्था प्रमुखों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं पालन हेतु सूचनार्थ प्रेषित कर दिया गया है।


