नवा रायपुर अटल नगर, 27 अक्टूबर 2026 राज्य के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात (Cyclone) के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को स्थिति का आकलन कर अपने जिलों में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर अधिकार दे दिए हैं।

कलेक्टरों को दिए गए विशेष अधिकार
स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि चक्रवात से उत्पन्न होने वाली आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए, समस्त जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों की परिस्थितियों का आकलन कर सकते हैं। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार सरकारी एवं अशासकीय (Private) विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का अधिकार कलेक्टरों को दिया गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में चक्रवात के कारण भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की पूरी आशंका है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके।


