रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने परीक्षा संचालन से जुड़े मानदेय और पारिश्रमिक दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में मंडल की वित्त समिति (बैठक दिनांक 06.10.2026) और कार्यपालिका समिति (बैठक दिनांक 15.10.2026) में लिए गए निर्णयों के आधार पर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। नई दरें आगामी परीक्षा वर्ष 2026-2027 से लागू होंगी।
यह आदेश हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, शारीरिक परीक्षा पत्रोपार्धि, और डी.एल.एड. की मुख्य एवं द्वितीय मुख्य परीक्षाओं के संचालन के लिए केंद्रों और संस्थाओं को प्रदान किए जाने वाले मानदेय पर लागू होगा।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: 2 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में मनेगा स्थापना दिवस, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को बनाए गए मुख्य अतिथि
संशोधित मानदेय एवं पारिश्रमिक दरें (मुख्य/द्वितीय मुख्य परीक्षा):
- केंद्राध्यक्ष (Center Superintendent):
- 1 से 500 छात्रों तक: ₹180 प्रति परीक्षा दिवस
- 500 से अधिक छात्रों पर: ₹200 प्रति परीक्षा दिवस
- सहायक केंद्राध्यक्ष (Assistant Superintendent):
- ₹150 प्रति परीक्षा दिवस (1 से 500 छात्रों पर 01 और 500 से अधिक छात्रों पर 02 सहायक केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे)
- पर्यवेक्षक (Invigilator):
- ₹75 (परीक्षा दिवस में प्रति कक्ष 1 से 30 छात्रों पर 02 पर्यवेक्षक तथा 30 से अधिक एवं प्रति 15 छात्रों पर 1 अतिरिक्त पर्यवेक्षक)
- लिपिक (Clerk):
- ₹60 (1 से 400 छात्रों तक 01 और 400 से अधिक प्रत्येक 400 छात्रों पर 1 अतिरिक्त लिपिक)
- भृत्य (Peon):
- ₹40 (1 से 500 तक 04 भृत्य तथा 500 से अधिक प्रत्येक 150 छात्रों पर 1 अतिरिक्त भृत्य)
- सुरक्षागार्ड (Security Guard):
- ₹40 प्रति परीक्षा दिवस
- प्रश्नपत्र लाने व सुरक्षित रखने हेतु:
- ₹120 (थाने से प्रश्नपत्र लाने व अमूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं को थाने में सुरक्षित रखने हेतु)
- नैमित्तिक व्यय (Contingency Expenses):
- 200 छात्र तक: ₹4 प्रति छात्र
- 200 छात्र से अधिक पर: ₹3 प्रति छात्र
मंडल सचिव श्रीमती पुष्पा साहू (भा.प्र.से.) द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन पारिश्रमिक दरों में वृद्धि नहीं की गई है, वे पूर्व की भांति यथावत रहेंगी।



