रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा. राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए सभी जिलों में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है, जिसके तहत विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.
जारी आदेश के अनुसार, जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे. इसके अलावा, विभिन्न जिलों में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम (सरगुजा), दयालदास बघेल (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), केदार कश्यप (कांकेर), लखन लाल देवांगन (कोरबा), श्याम बिहारी जायसवाल (जशपुर), वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी (रायगढ़), लक्ष्मी राजवाड़े (सूरजपुर), टंकराम वर्मा (गरियाबंद) और गजेंद्र यादव (राजनांदगांव) को मुख्य अतिथि बनाया गया है. वहीं कई जिलों में सांसदों और विधायकों को भी मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जिला चिकित्सालय में ओ.पी.डी. के समय में परिवर्तन, 01 नवंबर 2026 से लागू होगा शीतकालीन समय
‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी मुख्य थीम राज्योत्सव के दौरान इस वर्ष ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ को मुख्य थीम रखा गया है. सभी जिला मुख्यालयों में विभिन्न विकास विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा.
ग्रामीण रोजगार योजना में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम: AI फेस वेरिफिकेशन के साथ NMMS का नया ऐप लॉन्च
1 से 3 नवंबर तक रोशन होंगे शासकीय भवन राज्य स्थापना दिवस की रौनक पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगी। इसके तहत 1 से 3 नवंबर 2026 तक सभी जिला मुख्यालयों में स्थित प्रमुख शासकीय भवनों पर आकर्षक रोशनी (लाइटिंग) की जाएगी. राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टर्स को मुख्य अतिथियों के परामर्श से गरिमापूर्ण आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.


