रायपुर:
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 37 सहायक वन संरक्षकों (SDO) और समकक्ष अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश माननीय मुख्यमंत्री से समन्वय में अनुमोदन प्राप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से और उनके आदेशानुसार विशेष सचिव जे.पी. पाठक द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।
जारी की गई इस नवीन पदस्थापना सूची के तहत कई अधिकारियों को वनमंडलों, टाइगर रिजर्व, जिला यूनियनों और कार्य योजनाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जिला चिकित्सालय में ओ.पी.डी. के समय में परिवर्तन, 01 नवंबर 2026 से लागू होगा शीतकालीन समय
छत्तीसगढ़ वन विभाग में तबादला सूची:
अधिकारियों के नाम और उनकी नवीन पदस्थापना इस प्रकार है:
- श्री रविशंकर लाल श्रीवास्तव: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन बलरामपुर
- श्री संतोष कुमार पाण्डेय: उप वनमंडल अधिकारी, वनमंडल सूरजपुर
- श्री प्रेमचंद्र मिश्रा: उप वनमंडल अधिकारी राजपुर, वनमंडल बलरामपुर
- श्री विकास चंद्राकर: सहायक वन संरक्षक, कार्य योजना वनमंडल, रायपुर
- श्री दशहंस प्रकाश सूर्यवंशी: सहायक संचालक, बफर क्षेत्र अचानकमार टाइगर रिजर्व, कोटा बिलासपुर
- श्री शंकर दास: संलग्नाधिकारी, कांकेर वनमंडल
- श्री विष्णुनाथ नाग: अधीक्षक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व (कोर), बीजापुर
- श्री होरेश चंद्र शर्मा: संलग्नाधिकारी, जांजगीर चांपा वनमंडल
- श्री कृषाणु चंद्राकर: संलग्नाधिकारी, बलौदाबाजार वनमंडल
- श्री अविनाश एम्मानुएल: उप वनमंडल अधिकारी रायगढ़, वनमंडल रायगढ़
- सुश्री नुसरत सभा: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन कांकेर
- श्री लवकेश कुमार गिलहरे: उप वनमंडल अधिकारी पण्डरिया, वनमंडल कवर्धा
- श्री अनुराग वर्मा: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन कोरिया
- श्री तरुण तिवारी: अधीक्षक, बारनवापारा अभ्यारण्य, बलौदाबाजार
- श्री गजेन्द्र वर्मा: उप वनमंडल अधिकारी सारंगढ़, वनमंडल सारंगढ़-बिलाईगढ़
- श्री डिकेंद्र कुमार नेताम: उप प्रबंधक, वृत्त कार्यालय अम्बिकापुर
- श्रीमती शिखा झा: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन बिलासपुर
- श्री सूर्यकांत सोनी: उप वनमंडल अधिकारी लोरमी, वनमंडल लोरमी
- श्री अनिल साहू: अधीक्षक, कानन पेंडारी मिनी जू, बिलासपुर
- श्री राममूर्ति बघेल: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन कोण्डागांव
- श्री मृत्युंजय शर्मा: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन बलौदाबाजार
- श्री जागेश्वर गंधर्व: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन केशकाल
- श्री राकेश कुमार रावत: अधीक्षक, बादलखोल अभ्यारण्य, एलिफेन्ट रिजर्व जशपुर
- श्री कुंवर बहादुर सिंह: संलग्नाधिकारी, कोरिया वनमंडल
- श्री अभिषेक कुमार दुबे: सहायक संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर
- श्री देव सिंह ठाकुर: मंडल प्रबंधक, कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर
- श्री निखिल सक्सेना: उप वनमंडल अधिकारी वाड्रफनगर, वनमंडल बलरामपुर
- श्री पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन खैरागढ़
- श्री प्रतीक वर्मा: उप वनमंडल अधिकारी जांजगीर-चांपा, वनमंडल जांजगीर-चांपा
- श्री मनीष सिंह: उप वनमंडल अधिकारी कटघोरा, वनमंडल कटघोरा
- श्री आलोक जायसवाल: उप वनमंडल अधिकारी पत्थलगांव, वनमंडल जशपुर
- कु. ज्योति गुप्ता: प्रभारी अधिकारी, नारंगी क्षेत्र इकाई क्रमांक-1 रायपुर, वनमंडल रायपुर
- श्री तीर्थराज साहू: सहायक वन संरक्षक, अनुसंधान एवं विस्तार रायपुर, वनमंडल रायपुर
- श्री किशोर कुमार साहू: सहायक वन संरक्षक, कार्य योजना वनमंडल दुर्ग
- श्री धीरेन्द्र साहू: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन गरियाबंद
- श्री सौरभ रजक: संलग्नाधिकारी, वनमंडल जगदलपुर
- सुश्री माधुरी सिंह (तिवारी): संलग्नाधिकारी, वनमंडल जशपुर
देखिए सूची



