यूक्रेन पर हुए हमलों के वीडियो को डॉक्यूमेंट्री के तौर पर दिखाएगा रूस, पुतिन ने दिया आदेश

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 10 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों में आम नागरिकों के साथ क्रूरता दिखाई। इनमें बूचा से लेकर मारियूपोल तक भीषण रॉकेट हमले और इनमें मारे गए यूक्रेनी नागरिकों की सामूहिक कब्रों के मिलने की बातें सामने आई हैं। इस बीच अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अफसरों को आदेश दिया है कि वे यूक्रेन के खिलाफ किए गए हमलों की डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की सीरीज को देश के सिनेमा में प्रदर्शित करना शुरू करें। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुतिन ने आदेश दिया है कि यूक्रेन में रूस ने जिस तरह से जंग छेड़ी है, उसे सिनेमा हॉल में आम नागरिकों को दिखाया जाए, ताकि लोगों को रूसी शासन की 'नव-नाजी' (Neo Nazi) विचारधारा के खिलाफ लड़ाई के बारे में पता चल सके। क्रेमलिन ने एक बयान जारी कर कहा है कि रूस के संस्कृति मंत्रालय को एक फरवरी तक इस आदेश को लागू करना होगा। गौरतलब है कि पुतिन ने पिछले साल ही यूक्रेन में सैन्य टुकड़ियों को भेजने का फैसला किया था। रूसी राष्ट्रपति ने तब राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि यूक्रेन का असैन्यीकरण जरूरी है। अब एक साल बाद यूक्रेन में रूस की सीमित उपलब्धियों के बीच पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को आदेश दिया है कि वह उन रूसी फिल्म निर्माताओं की मदद करें, जो यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमलों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने को तैयार हों। आदेश में कहा गया है कि फिल्म निर्माताओं को यूक्रेन में रूस के सफल सैन्य अभियानों और उन्हें अंजाम देने वाले सैनिकों की बहादुरी को प्रदर्शित करना होगा। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को यह काम पूरा करने के लिए एक मार्च तक का समय दिया गया है। गौरतलब है कि रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़े जाने के बाद से ही अधिकतर रूसी चैनलों और मीडिया संस्थानों ने पुतिन के सैन्य अभियान के समर्थन में प्रसारण शुरू किए हैं। वहीं, स्वतंत्र मीडिया चैनलों को या तो बंद कर दिया गया है या उनकी फंडिंग रोक दी गई है। इस बीच कई पत्रकारों ने भी रूस छोड़ दिया है।

चीन-रूस के खतरे के बीच व्हाइट हाउस ने बताया 2023 का प्लान, कहा- रणनीतिक स्थिति को और मजबूत करेगा अमेरिका

चांद पर कब्जा न जमा ले चीन! रोक सकता है अन्य देशों लैंडिंग, NASA को सता रही है चिंता

जिनपिंग को पुतिन का न्योता, बोले- 'प्रिय मित्र आओ, दुनिया को दिखाएंगे हमारी ताकत'

ब्रिटेन के मंत्री रह चुके इस भारतवंशी को नाइटहुड सम्मान, किंग चार्ल्स-III ने इसलिए चुना

चीन में कोविड के गंभीर हालात से WHO चिंतित, यात्रा पाबंदियों पर टेड्रोस ने कही यह बात

10 दिन में मस्तिष्क खोखला कर ली जान,द. कोरिया में दिमाग खा जाने वाले अमीबा की दस्तक

Ajab-Gajab: दुनिया के इन देशों में कभी नहीं डूबता है सूरज, रात में दिखता है कुछ ऐसा नजारा

बेहद घातक है चीनी वैरिएंट BF.7, पॉजिटिव व्यक्ति एक दिन में 16 को करेगा संक्रमित

COVID-19: दुनिया में फिर हाहाकार मचा सकता है कोरोना, चीन में BF.7 से तबाही, WHO ने कोविड डेटा मांगा
Showing page 17 of 20
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा
