रायपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत व्याख्याता पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 23 नवंबर 2026 से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या [https://cgssb.cgstate.gov.in](https://cgssb.cgstate.gov.in) पर अपने प्रोफाइल लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 (रविवार) को पूर्वाहन 10:00 बजे से 12:15 बजे तक कुल 05 परीक्षा जिलों में किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों के व्याख्याता पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
TET Exemption Demand: “हमें टीईटी (TET) से मिले मुक्ति”: देश के 25 लाख शिक्षकों ने खोला मोर्चा; भूपेश बघेल के जरिए राहुल गांधी को भेजा ज्ञापन, संसद में आवाज उठाने की मांग
परीक्षा एवं प्रवेश पत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाकघर के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। प्रवेश पत्र के सभी पृष्ठों का एक तरफ प्रिंट आउट निकालकर साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड) अनिवार्य रहेगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर उपस्थित होना होगा ताकि पहचान और फ्रिस्किंग की प्रक्रिया पूरी की जा सके। परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और मुख्य द्वार 30 मिनट पहले यानी सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और चप्पल पहनकर आना होगा। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, बेल्ट या टोपी वर्जित रहेंगे। साधारण बिना पॉकेट वाला स्वेटर पहनने की अनुमति होगी, जिसकी सुरक्षा जांच के समय अलग से जांच की जाएगी।

मंडल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र की स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाएं। परीक्षा केंद्र से जुड़ी किसी भी कठिनाई के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8827920164 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। साथ ही चयन प्रक्रिया के दौरान प्रवेश पत्र मांगे जाने के कारण इसे सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
‘क्रिटिकल मिनरल्स’ से देश में चमकेगा छत्तीसगढ़ ! टिन और लिथियम से बदलेगी राज्य की तस्वीर



