रायपुर: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। पिछले दो दिनों से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
30 अक्टूबर को इन जिलों में स्कूलों का अवकाश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों के प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। 30 अक्टूबर को जिन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, उनमें प्रमुख हैं:
- दुर्ग
- कबीरधाम (कवर्धा)
- रायगढ़
- सारंगढ़-बिलाईगढ़
- जांजगीर-चांपा
- जशपुर
- सक्ती
संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) द्वारा कलेक्टरों के अनुमोदन के बाद इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।


