दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी
जशपुर: चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव और भारी अतिवृष्टि (अतिवर्षा) की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। जशपुर जिले में 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को भी सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवस का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

शासकीय सेवकों और उनके आश्रितों के लिए 2026-27 हेतु 152 निजी अस्पताल अधिकृत, अब कैशलेस व CGHS दरों पर होगा इलाज
किन संस्थानों पर लागू होगा आदेश?
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला- जशपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जिले के निम्नलिखित सभी संस्थानों पर सख्ती से लागू होगा:
- सभी शासकीय (सरकारी) स्कूल
- अशासकीय (प्राइवेट) विद्यालय
- अनुदान प्राप्त प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय
एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट से 20% तक ज्यादा रफ्तार पर नहीं कटेगा चालान: नितिन गडकरी ने दिए निर्देश
पहले भी घोषित किया गया था अवकाश
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर चक्रवात और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, इससे पहले दिनांक 29.10.2026 को भी जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब इसे 30.10.2026 (शुक्रवार) के लिए भी बढ़ा दिया गया है।


