रायपुर:
दीपावली के पावन अवसर से ठीक पहले सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है।

एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट से 20% तक ज्यादा रफ्तार पर नहीं कटेगा चालान: नितिन गडकरी ने दिए निर्देश

अनुकंपा नियुक्ति के लिए 45 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा वैध: हाईकोर्ट ने 47 वर्षीय बेटी की याचिका खारिज कीइस बढ़ोतरी के बाद आगामी 1 नवंबर से कर्मचारियों और पेंशनरों दोनों के लिए महंगाई भत्ते और राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को सीधा लाभ पहुंचेगा। सरकार का मानना है कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनके परिवारों की त्योहारी खुशियों को और अधिक बढ़ाएगा।


