छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव को पत्र लिखकर सहायक शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

इस सिलसिले में प्रदेश के करीब 37,000 सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने की मांग फिर से तेज हो गई है। शिक्षक फेडरेशन द्वारा ‘वन-टाइम रिलैक्सेशन’ (एकमुश्त छूट) देकर क्रमोन्नत वेतनमान लागू करने के संबंध में दिए गए आवेदन को आगे बढ़ाया गया है। डॉ. रमन सिंह ने शिक्षा मंत्री से इस पूरे मामले और आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कराकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।
इस पत्र के सामने आने के बाद प्रदेश के सहायक शिक्षकों में एक बार फिर अपनी मांगें पूरी होने की उम्मीद जग गई है, और शासन स्तर से इस पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।























