दिवाली-छठ पर घर पहुंचना हुआ बेहद महंगा: दिल्ली, मुंबई , रांची, रायपुर और पटना की उड़ानों का किराया 3 गुना उछला
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी के साथ तीन बार यौन उत्पीड़न (रेप) किया। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्ची की मां को पूरी सच्चाई पता थी, फिर भी पति के घिनौने अपराध पर पर्दा डालने के लिए उसने स्कूल के एक नाबालिग छात्र पर झूठा आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
काउंसिलिंग के दौरान जब मासूम ने रोते हुए सच बयां किया, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी माता-पिता दोनों को गिरफ्तार कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
भीषण सड़क हादसा: कंटेनर और कार की टक्कर में तीन चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत
पहले स्कूल के नाबालिग छात्र पर लगाया था झूठा आरोप
मामले की शुरुआत 16 सितंबर को हुई थी, जब आरोपी मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी चार साल की बच्ची के साथ स्कूल के शौचालय में वहीं पढ़ने वाले 10 से 12 साल के एक किशोर ने गलत काम किया है।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात छात्र के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि, करीब एक महीने तक चली गहन छानबीन और पूछताछ के बाद भी स्कूल में किसी भी संदिग्ध छात्र की संलिप्तता का कोई सुराग नहीं मिला।
ऐसा शायद ही सुना और देखा हो! जहां दशहरा पर नहीं जलते रावण, मातम में डूबती हैं बस्तियां, महिषासुर को अपना राजा और पूर्वज मानकर शोक मनाता है यहाँ का असुर समाज, जानिए अनूठी परंपरा की पूरी दास्तान
काउंसिलिंग में मासूम ने खोला दरिंदगी का राज
स्कूल से कोई सुराग न मिलने पर पुलिस का शक परिवार के करीबी लोगों पर गया। जांच में सामने आया कि बच्ची का पिता अश्लील वीडियो देखने का आदी है। इसके बाद बाल कल्याण समिति और विशेषज्ञों की निगरानी में जब बच्ची की मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग कराई गई, तो सच्चाई सामने आ गई।
मासूम ने बताया कि उसके साथ गलत काम किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसके अपने पिता ने ही किया है। जब मां घर पर नहीं होती थी, तब पिता ने तीन बार उसके साथ दरिंदगी की। इसके बावजूद मां ने पति को बचाने के लिए स्कूल के बच्चे के नाम झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
₹1100 करोड़ का भुगतान अटका, O&M नीति पर फंसा पेंच: छत्तीसगढ़ के 18 जिलों के 3,234 गांवों में नल-जल योजना पर संकट
5 दिन के रिमांड पर आरोपी माता-पिता, सीन री-क्रिएट करेगी SIT
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पिता और झूठी शिकायत देकर साक्ष्य छिपाने व साजिश रचने की आरोपी मां को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की तहकीकात के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) दोनों को घटनास्थल पर ले जाकर सीन री-क्रिएट करेगी और ग्रामीणों से भी पूछताछ कर पुख्ता डिजिटल व परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाएगी।
“आरोपी माता-पिता को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। जांच टीम आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर साक्ष्य जुटाएगी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।”
— तनुज शर्मा, डीएसपी, रोहतक


