दिवाली-छठ पर घर पहुंचना हुआ बेहद महंगा: दिल्ली, मुंबई , रांची, रायपुर और पटना की उड़ानों का किराया 3 गुना उछला
पटना। राजधानी पटना के सबसे व्यस्ततम मार्गों में शुमार ‘अटल पथ’ पर रविवार रात तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशनगर के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर मौजूद राहगीरों और वाहनों को बेरहमी से रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोगों को चपेट में लेने के बाद स्कॉर्पियो हवा में उछली और घटनास्थल से करीब 80 मीटर दूर जाकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन (6) से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कलयुगी पिता ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, बचाने के लिए मां ने स्कूल के छात्र पर मढ़ा झूठा आरोप; दोनों गिरफ्तार
200 मीटर के दायरे में जो सामने आया, उसे उड़ाया
हादसा रविवार देर रात उस वक्त हुआ जब अटल पथ पर सामान्य आवाजाही चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार:तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई।चालक गाड़ी पर से पूरी तरह नियंत्रण खो बैठा और करीब 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे चल रहे कई राहगीरों को चपेट में लेता चला गया।इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार भी बेकाबू स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
मध्यप्रदेश में टीईटी की प्रक्रिया अंतिम दौर में, छत्तीसगढ़ में लिखित आदेश का इंतजार
चीख-पुकार और अफरातफरी, 80 मीटर दूर जा गिरी गाड़ी
टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर कई कलाबाजियां खाते हुए करीब 80 मीटर दूर जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार और भारी अफरातफरी मच गई। कई घायल खून से लथपथ होकर सड़क किनारे तड़पते नजर आए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायलों को आनन-फानन में पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
भीषण सड़क हादसा: कंटेनर और कार की टक्कर में तीन चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो व बाइक को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर चालक के संबंध में पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी से हुआ या चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ा रहा था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


