गन्ने के रस से बनने वाले इथेनॉल पर अस्थाई रोक
नई दिल्ली/रायपुर। दीपावली और छठ महापर्व पर घर पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे प्रवासियों और आम यात्रियों की जेब पर हवाई किराए ने तगड़ा डाका डाला है। त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में महीनों पहले सीटें फुल होने के बाद अब फ्लाइट्स के किराए आसमान छू रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, पटना, बेंगलुरु, रांची और रायपुर जैसे प्रमुख रूटों पर विमानन कंपनियों का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले ढाई से तीन गुना तक बढ़ चुका है। रायपुर से पुणे की सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों का टिकट 19 हजार रुपये के पार पहुंच गया है, जिससे त्योहारी सीजन में आम नौकरीपेशा वर्ग का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।
मध्यप्रदेश में टीईटी की प्रक्रिया अंतिम दौर में, छत्तीसगढ़ में लिखित आदेश का इंतजार
पटना और रांची रूट पर हाहाकार: दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद से टिकट रिकॉर्ड स्तर पर
छठ और दिवाली के चलते सबसे ज्यादा दबाव बिहार और झारखंड की उड़ानों पर देखा जा रहा है:
-
दिल्ली से पटना: जो टिकट आम दिनों में 4,500 से 5,500 रुपये में मिल जाता था, वह अब 15,000 से 18,000 रुपये तक बिक रहा है।
-
बेंगलुरु-रांची और हैदराबाद-रांची: आईटी हब बेंगलुरु और हैदराबाद से रांची लौटने वाले प्रोफेशनल्स को एक तरफ के सफर के लिए 14,000 से 17,500 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।
-
दिल्ली-रांची व झारसुगुड़ा-दिल्ली: दिल्ली से रांची का किराया 12,000 से 15,000 रुपये के बीच झूल रहा है। वहीं पश्चिमी ओडिशा के झारसुगुड़ा से दिल्ली की सीधी उड़ानों में भी सीमित सीटों के चलते किराया रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।
-
रांची-बनारस रूट: पूर्वांचल और काशी जाने वाले यात्रियों को भी कनेक्टिंग व डायरेक्ट उड़ानों के लिए सामान्य से दोगुना भुगतान करना पड़ रहा है।
भीषण सड़क हादसा: कंटेनर और कार की टक्कर में तीन चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत
रायपुर से मेट्रो शहरों की उड़ानों में बेतहाशा बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (माना, रायपुर) से भी देश के विभिन्न कोनों की उड़ानों में भारी उछाल दर्ज किया गया है:
-
रायपुर से पुणे: त्योहारी पीक डेट्स पर किराया 19 हजार रुपये के पार निकल गया है।
-
रायपुर से दिल्ली और मुंबई: राजधानी रायपुर से दिल्ली और मुंबई जाने-आने का किराया सामान्य दिनों में 4,000–6,000 रुपये रहता है, जो अब बढ़कर 12,000 से 16,000 रुपये के पार पहुंच चुका है।
-
हैदराबाद-रायपुर रूट: दक्षिण भारत से छत्तीसगढ़ लौटने वाले यात्रियों के लिए हैदराबाद-रायपुर सेक्टर पर भी टिकट 10,000 रुपये के पार चल रहा है।
-
कोलकाता रूट: कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे मार्गों पर भी अचानक बढ़ी मांग के कारण एयरलाइंस की डायनामिक प्राइसिंग चरम पर है।
छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू, मांगा गया विस्तृत डेटा
छत्तीसगढ़ में ATF पर महज 4% वैट, फिर भी राहत नहीं
यात्रियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट की दर घटाकर मात्र 4 प्रतिशत कर रखी है, जिससे विमानन कंपनियों की परिचालन लागत में भारी कमी आती है। इसके बावजूद एयरलाइंस त्योहारों के वक्त डायनामिक प्राइसिंग (Dynamic Pricing) के नाम पर मनमाना किराया वसूल रही हैं।
विमानन कंपनियों का तर्क है कि सीटों की सीमित संख्या और त्योहारों के दौरान एकतरफा भारी मांग के कारण सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से टिकटों की दरें बढ़ा देता है। हालांकि, लगातार बढ़ते इन दामों ने त्योहार में परिवार के साथ शामिल होने की चाह रखने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।


