गाड़ी रोके बिना हाईवे पर तय करें सफर! अब पूरी तरह बदलने जा रही है देश की टोल व्यवस्था
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के आज से दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में संघ के सांगठनिक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भौगोलिक दूरियों और मैदानी व वनांचल क्षेत्रों की अलग-अलग चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अब पूरे प्रदेश को दो संभागों में पुनर्गठित किया जाएगा।
प्रस्तावित योजना के अनुसार, बिलासपुर और सरगुजा संभाग को मिलाकर एक संभाग तथा रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग को मिलाकर दूसरा संभाग बनाया जा सकता है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य बस्तर और सरगुजा के अंतिम छोर तक शाखाओं के नेटवर्क को सघन बनाना है, जिससे वैचारिक संदेश समाज के हर वर्ग तक बिना किसी रुकावट के पहुंच सके।
बिलासपुर में होने वाली इन बैठकों में राजधानी रायपुर के प्रमुख पदाधिकारियों और चुनिंदा प्रचारकों को विशेष रूप से बुलाया गया है। इस नए विजन के तहत संघ का पूरा जोर 40 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को वैचारिक रूप से जोड़ने, आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जन-जागरण अभियानों को तेज करने तथा घर-घर जाकर वैचारिक साहित्य और परिचय पत्र पहुंचाने के अभियानों की सूक्ष्म समीक्षा करने पर रहेगा।


