जेलों में खत्म हुआ VIP कल्चर और जातिगत भेदभाव, 58 साल पुराने नियम में बड़े बदलाव
रायपुर/अंबिकापुर। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ (Cyclone Akvan) के कमजोर पड़ने और इसके थमने के बाद अब छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास सक्रिय रहा कम दबाव का क्षेत्र अब धीमा हो गया है। इसके चलते राज्य में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड (Winter in Chhattisgarh) का अहसास होने लगेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में रात और सुबह के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अंबिकापुर, जशपुर, मैनपाट और बलरामपुर में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के जिलों में विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा है। Ambikapur, Jashpur, and Balrampur समेत आसपास के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश (Rain in North Chhattisgarh) होने की संभावना जताई गई है। सरगुजा संभाग के प्रसिद्ध पर्वतीय एवं पर्यटन स्थल मैनपाट (Mainpat) में बारिश और बादल छंटने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट होने का अनुमान है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाने के आसार हैं। इस बेमौसम बारिश ने धान कटाई और खरीदी के इस सीजन में किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं।
रायपुर में कोहरा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश
राजधानी रायपुर समेत मैदानी इलाकों में रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। शनिवार को भी राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा।
दूसरी ओर, बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिसमें कोरबा जिले के भैसमा में सबसे ज्यादा 90 मिलीमीटर (9 सेमी) बारिश हुई। बादलों और नमी की वजह से फिलहाल रात के समय ठंडक ज्यादा महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जैसे ही आसमान पूरी तरह साफ होगा, वैसे ही रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।
‘क्रिटिकल मिनरल्स’ से देश में चमकेगा छत्तीसगढ़ ! टिन और लिथियम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
पेंड्रा रोड रहा सबसे ठंडा, अंबिकापुर में 19 डिग्री रहा न्यूनतम पारा
बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा इलाका पेंड्रा रोड रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों की बात करें तो राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, दुर्ग में 18.4 डिग्री, अंबिकापुर में 19.0 डिग्री, बिलासपुर में 19.6 डिग्री और राजधानी रायपुर में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान (Weather Forecast):
-
तापमान में बदलाव — आगामी 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आसमान साफ होने पर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ जाएगा।
-
बारिश और कोहरा — अगले 24 से 48 घंटों में सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर और पेंड्रा रोड के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी (दृश्यता) प्रभावित हो सकती है।



