मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों में नवनियुक्त 520 कर्मचारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी तबाही, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें
आंध्र प्रदेश केकाकीनाडा, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। काकीनाडा के कोरिंगी इलाके और पुडुचेरी के यानम में राष्ट्रीय राजमार्ग-216 के किनारे कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए। विशाखापत्तनम के आरके बीच पर पुलिस ने पर्यटकों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तमिलनाडु और बंगाल के थूथुकुडी में समुद्र में उथल-पुथल को देखते हुए मछुआरे लगातार तीसरे दिन समुद्र में नहीं उतरे। वहीं पश्चिम बंगाल के दीघा तट पर भी तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठ रही हैं।
ग्रामीण रोजगार योजना में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम: AI फेस वेरिफिकेशन के साथ NMMS का नया ऐप लॉन्च
ओडिशा: दक्षिणी जिलों में अत्यंत भारी बारिश का खतरा
18 की उम्र पार करते ही खत्म नहीं होती पिता की जिम्मेदारी: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी तक अविवाहित बेटी को देना होगा गुजारा भत्ता
छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक भारी बारिश का अलर्ट, 56 ट्रेनें प्रभावित, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी
आंध्र प्रदेश और यानम तट के करीब पहुंचे भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का व्यापक असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। समुद्र से आ रही नम और ठंडी हवाओं के कारण राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बस्तर संभाग में तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जबकि मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश, वज्रपात और 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए रेलवे ने 50 से अधिक ट्रेनें प्रभावित की हैं और कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
अपूर्ण एवं अपंजीकृत परियोजना पर CG-RERA की सख्त कार्रवाई, प्रमोटर को आबंटी को 6.87 लाख रुपये ब्याज भुगतान करने का आदेश
मौसम विभाग का अलर्ट: आज दक्षिण-मध्य, कल उत्तर छत्तीसगढ़ में आफत
मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए जिलों की संवेदनशीलता के आधार पर अलर्ट जारी किया है:
-
28 अक्टूबर का पूर्वानुमान:
-
रेड अलर्ट: बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और कोंडागांव (अत्यंत भारी बारिश और तेज आंधी की आशंका)।
-
ऑरेंज अलर्ट: कांकेर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़।
-
येलो अलर्ट: बिलासपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़ सहित उत्तर छत्तीसगढ़ के जिले।
-
रायपुर का मिजाज: राजधानी में दिनभर आसमान मेघमय रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
-
-
अब देश में चल सकेंगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कारें, नियमों में हुआ बदलाव
-
29 अक्टूबर को उत्तर में बढ़ेगा असर:
-
चक्रवात के आगे बढ़ने से 29 अक्टूबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश होगी।
-
रेड अलर्ट: कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), सूरजपुर और बलरामपुर।
-
ऑरेंज अलर्ट: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा।
-
शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा।
-
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्तियां
रेल यातायात पर भारी असर: 56 ट्रेनें रद्द या डायवर्ट
चक्रवात के कारण दक्षिण तट रेलवे ने एहतियातन कदम उठाते हुए विशाखापत्तनम-किरंदुल (केके लाइन) सहित कुल 56 ट्रेनों को रद्द या पुनर्निर्धारित (रीशेड्यूल) किया है। इसके अलावा 15 प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले 139 या आधिकारिक पूछताछ प्रणाली पर अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।
धान खरीदी में अब सिर्फ OTP से नहीं चलेगा काम, बायोमेट्रिक सत्यापन और एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा, बीजापुर, धमतरी समेत 7 जिलों में स्कूल बंद


