एक अनोखा विवाह: बछड़ा-बछिया की शादी, जिसमें निमंत्रण बंटे-मंडप सजा, जानें इसके पीछे की कहानी

admin
Updated At: 15 Dec 2022 at 02:27 PM
यहां एक अनोखा विवाह हुआ है, जो अनूठा तो था ही, हर कोई इसकी तारीफ भी कर रहा था। दरअसल गाय के बछड़े और बछिया की शादी बड़ी धूमधाम से की गई। इसके लिए बकायदा आमंत्रण बांटे गए, चार गांव के लोग शरीक हुए। मंडप सजाया गया। मंत्रोच्चार के साथ सारे विधि विधान किए गए।
ये अनूठी शादी मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में हुई। बता दें कि जिले की ग्राम पंचायत प्रेम नगर में दो परिवार ऐसे हैं जो गाय को माता और बैल को नंदी मानकर पूजते हैं। गांव में रहने वाले मुकेश दिवाले 15 साल से निसंतान होने के कारण बछिया को ही बेटी की तरह पाल रहे थे। वहीं लिमये परिवार में बछड़ा भी संतान की तरह ही रहता है। जिनके नाम नारायण और लक्ष्मी रखे गए थे। उन्होंने दोनों की बकायदा रीति-रिवाज से शादी करने की ठानी, पहले थोड़ा विचार किया और दोनों परिवार ने तैयारियां शुरू कर दीं। बुधवार को होने वाले विवाह के लिए बकायदा न्योते बांटे गए। चार गांव के लोग सज-धज कर इस शादी में पहुंचे। पंडित ने पूरे मंत्रोच्चार से विवाह कराया।
मुकेश दिवाले ने बताया कि उनकी शादी को 15 साल बीत गए है, उनकी कोई संतान नहीं होने से लक्ष्मी को ही बेटी की तरह मानते हैं। उसकी शादी में न केवल परिवार बल्कि रिश्तेदारों, समाजजनों ने शामिल होकर उनकी खुशी को दोगुना कर दिया है। मुकेश मजदूरी करते हैं और बछड़े बने दूल्हा की पालक महिला पेंशनर है।
https://admin.cgnow.in/chhattisgarh-governments-plans-have-stopped-migration-cm-bhupesh-baghel/
लोगों ने बताया कि बुधवार को लिमये परिवार के यहां से दूल्हे नारायण की बरात मुकेश दिवाले के घर पहुंची। यहां मुकेश की बेटी लक्ष्मी (बछिया) से मंडप में पंडित राधेश्याम शर्मा द्वारा बकायदा वैदिक मंत्रोच्चार का उच्चारण कर विवाह संपन्न कराया गया। सुबह धूमधाम से बारात निकाली। डीजे, ढोल. तांशे पर झूमते-गाते महिला-पुरुष, बच्चे लक्ष्मी (बछिया) के घर पहुंचे थे। बछड़े- बिछया को नए कपड़े भी पहनाए गए। यहां निभाई जा रही परंपराओं को देख हर कोई आश्चर्य से भरा हुआ था।


Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement