हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: प्राथमिक शिक्षक पद के लिए केवल B.Ed डिग्री मान्य नहीं, D.El.Ed अनिवार्य
रायपुर:
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश प्रबंधन को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विभाग में अब छुट्टियों के लिए कागजी (ऑफलाइन) आवेदन की परंपरा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। आकस्मिक (CL) से लेकर अर्जित अवकाश (EL) तक, हर प्रकार की छुट्टी के लिए ई-एचआरएमएस (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया है।
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह निर्देश संचालनालय के साथ-साथ इसके सभी अधीनस्थ क्षेत्रीय और मैदानी कार्यालयों में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर समान रूप से प्रभावी होगा।
VSK ऐप से ऑनलाइन हाजिरी में 264 शिक्षक गायब: DPI ने 2 दिनों में मांगी रिपोर्ट
ऑफलाइन आवेदनों पर पूरी तरह रोक, प्रक्रिया हुई 100% डिजिटल
जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अब किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए कोई भी ऑफलाइन या लिखित आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कर्मचारियों को अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से ई-एचआरएमएस पोर्टल पर जाकर ही छुट्टी के लिए आवेदन करना होगा।सक्षम प्राधिकारी भी पोर्टल के जरिए ही अवकाश स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करेंगे।ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से छुट्टियों की सटीक गणना, बची हुई छुट्टियों का हिसाब और सर्विस बुक में उनकी प्रविष्टि स्वतः व पारदर्शी तरीके से दर्ज हो सकेगी।
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत
फरवरी 2025 में लागू हुई थी ई-एचआरएमएस प्रणाली
गौरतलब है कि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शी मानव संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फरवरी 2025 में ई-एचआरएमएस प्रणाली लागू की थी।
उसी कड़ी में अब नगरीय प्रशासन विभाग ने अपने अवकाश प्रबंधन को पूरी तरह इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया है। शासन का मुख्य उद्देश्य छुट्टी के आवेदनों, उनकी स्वीकृति और कर्मचारियों के सेवा संबंधी समस्त अभिलेखों का केंद्रीकृत एवं व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना है, जिससे कार्यालयीन कार्यों में अनावश्यक देरी और लेटलतीफी पर लगाम कसी जा सके।


