लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षक पद से व्याख्याता (एल.बी.) टी संवर्ग के पदों पर विषयवार पदोन्नति के उपरांत पदस्थापना हेतु ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।
8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा सस्पेंस खत्म: अक्टूबर में होने जा रही है वो बैठक, जिसका सबको था इंतजार!
यह काउंसलिंग दिनांक 06.10.2026 से 08.10.2026 तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, बीटीाई ग्राउंड, शंकर नगर, रायपुर में की जाएगी, जिसमें कुल 399 पदोन्नत व्याख्याता एल.बी. शामिल किए गए हैं। विभागीय पोर्टल eduportal.cg.nic.in पर रिक्त पदों और पदोन्नत व्याख्याताओं की विषयवार सूची अपलोड कर दी गई है, तथा यदि इसमें कोई दावा-आपत्ति हो, तो दिनांक 28.09.2026 तक अनिवार्य रूप से सभी दस्तावेजों के साथ जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ संस्था प्रमुख द्वारा जारी वर्तमान में कार्यरत होने का प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में केवल महिला अभ्यर्थियों की ही पदस्थापना की जाएगी, अतः पुरुष अभ्यर्थी इन संस्थाओं का चयन न करें।
SCERT और DIET में अब अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, दोनों का बनेगा अलग कैडर



देखें रिक्त स्थान जगह पीडीऍफ़ मे
LECTURER COUNSELLING T SANVARG























