ओड़िसा/अनगुल- बाबासाहेब आंबेडकर फाउंडेशन द्वारा प्रतिमा अनावरण एवं सामाजिक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बीपीन सिंह एवं जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति।
अंगुल (ओडिशा)। बाबासाहेब आंबेडकर फाउंडेशन, अंगुल द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अनावरण एवं सामाजिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री रामदास आठवले मुख्य अतिथि एवं प्रतिमा अनावरणकर्ता के रूप में शामिल हुए।
आयोजन की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं मंचासीन करने के साथ हुयी। इस दौरान पारंपरिक उत्तरीय एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात बुद्ध वंदना एवं त्रिशरण का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न कुमार नायक स्वागत उद्बोधन दिये,वहीं चित्तरंजन गौतम महासचिव रिपोर्ट प्रस्तुत किये। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के करकमलों से डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गयी।
कई जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि हुए शामिल
समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अक्षय कुमार सामंत, अथामल्लिक विधायक नलिनीकांत प्रधान, तलचर विधायक ब्रजकिशोर प्रधान, छेंडीपदा विधायक अगस्ति बेहेरा, अंगुल विधायक प्रताप चंद्र प्रधान, पल्लहाड़ा विधायक अशोक मोहंती एवं ढेंकानाल के सांसद रुद्रनारायण पाणि सहित कई जनप्रतिनिधि अपने विचार रखे।
इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री भाईचरण बेहेरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की विशेष उपस्थिति था।
सामाजिक योगदान देने वाली हस्तियों का होगा सम्मान
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही फाउंडेशन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं आयोजन में सहभागी सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
यह आयोजन बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय और सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।



