बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सलमान खान का क्लीन-शेव लुक और थोड़ा थका हुआ अंदाज देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कई फैंस उनके कमजोर दिखने को लेकर चिंता जता रहे थे।
इन अफवाहों के बीच सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर देर रात ब्लैक एंड व्हाइट थीम में पांच नई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में वह अलग-अलग स्टाइलिश लुक में नजर आए, जिनमें उनका काउबॉय लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। 60 वर्षीय अभिनेता का आत्मविश्वास और स्वैग फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

तस्वीरों के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, “आप लोगों की तबीयत कैसी है?” उनके इस छोटे से संदेश को फैंस उनकी हेल्थ को लेकर उड़ रही अफवाहों का जवाब मान रहे हैं। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और हजारों फैंस ने कमेंट कर उनकी अच्छी सेहत की कामना की।
हालांकि, सलमान खान या उनकी टीम की ओर से किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उनकी ताजा पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है और माना जा रहा है कि अभिनेता ने अपने अंदाज में सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

